Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में माँ भगवती का अष्टम विशाल जागरण, भक्ति गीतों व झाँकियों से गूंजा नगर…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

 

 

बड़कोट।युवा व्यापार मंडल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज मैदान में माँ भगवती का अष्टम विशाल जागरण बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। जागरण में प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया, वहीं आकर्षक झाँकियों ने पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूरी रात माँ भगवती के दरबार में डटे रहे और भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। जागरण का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं समाजसेवी अजवीन पंवार ने संयुक्त रूप से किया।

 

जागरण समिति द्वारा परमार्थ विजया पब्लिक दिव्यांग छात्रावास के बच्चों को उनकी सुंदर प्रस्तुति के उपरांत मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस बार विकासनगर व सहारनपुर से आई जागरण टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पंडाल में उपस्थित भक्तजन देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे।

 

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जानकारी दी कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया गया और अगले वर्ष इसे और भी भव्य स्वरूप में संपन्न किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों व व्यापारियों के सहयोग के लिए आभार जताया।

 

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल, समाजसेवी अजवीन पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, सुनील मनवाल, कपिल रावत, मुकेश राणा, अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, महामंत्री जय सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल सहित अंकित असवाल, कपिल चौना, अनिल रतुड़ी, लक्ष्मी रतूड़ी, दिनेश राणा, पवन टम्टा, सुशील पीटर, विपिन फर्स्वाण, प्रदीप रांगड़, अमित सैनी, रजत अधिकारी, ऋषभ रावत, आदित्य मिश्रवाण, निक्की रावत, बॉबी नौटियाल, संजीत बछेर, शिवम जैन, मोहित जैन, असीष पंवार, आशीष काला, राहुल रतुड़ी समेत अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :बड़कोट महाविद्यालय ने नैक मूल्यांकन में हासिल किया “सी” ग्रेड

Jp Bahuguna

बाल शिक्षा सदन में दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई और दी शुभकामनाएं… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़को के निर्माण के लिये दी वित्तीय स्वीकृति।*

admin

You cannot copy content of this page