Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट : छात्र संघ चुनाव में ध्रुव महासचिव, मिलन कोषाध्यक्ष निर्वाचित…. पढ़ें खबर।

 

बड़कोट।राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय टटाउ बड़कोट छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। चुनाव में ध्रुव टम्टा महासचिव, मिलन कोषाध्यक्ष, तानिया सहसचिव और हिमांशु लोहनी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी प्रो. दया गैरोला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निकिता तथा उपाध्यक्ष पद पर बबली पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। मतदान में महासचिव पद पर ध्रुव टम्टा को 115, आयुष रावत को 100 तथा 15 मत अवैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर मिलन को 123, स्नेहा को 93 तथा 14 मत अवैध रहे। सहसचिव पद पर तानिया को 117, नेहा डोभाल को 98 तथा 15 मत अवैध पाए गए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर हिमांशु लोहनी को 114, दिलीप कुमार को 105 तथा 11 मत अवैध घोषित हुए।

परिणामों की औपचारिक घोषणा प्राचार्य विनोद कुमार ने की तथा विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर में विजयी जुलूस निकालकर उत्सव मनाया।

Related posts

Good news :मुकेश चंद रमोला सहित 14 तहसीलदार बने एसडीएम, जल्द मिलेगी तैनाती

Jp Bahuguna

मौसम विभाग की चेतावनी 7अगस्त को स्कूल कालेज रहेंगे बंद।

Arvind Thapliyal

भागवत कथा का श्रवण करने से कष्ट दूर होते हैं :कपिल शास्त्री

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page