Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य में लगा स्वास्थ्य शिविर 841लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

नौगांव।मंगलवार को सेवा पर्व के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत” सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में वृहद विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, जिला महामंत्री भाजपा परशुराम जगूड़ी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, आनंदी राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, समस्त सभासदो की गरिमामय उपस्थित में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी आर्य, चिकित्सा अधीक्षक डॉ रोहित भंडारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन एच एम हरदेव राणा, ज्ञानेंद्र पंवार, सीमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

शिविर में दून मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 841 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें से 14 महिलाओं की ए एन सी जांच, 40 लोगो की हीमोग्लोबिन जांच,

257 लोगों की उच्च रक्तचाप, 257 लोगों की शुगर, 47 लोगों की ओरल कैंसर, 07 लोगों की सर्वाइकल कैंसर एवं 16 लोगों की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की गई। शिविर में जांच के साथ उपचार, स्वास्थ्य परामर्श एवं निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। साथ ही शिविर में 60 अल्ट्रासाउंड, 40 एक्सरे तथा 52 दिव्यागजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर 02 टी बी के मरीजों को गोद लिया गया। आज शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 06 लोग निक्षय मित्र बने। प्रत्येक निक्षय मित्र द्वारा 02- 02 टी बी के मरीजों को गोद लिया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ उठाया।

 

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया कि उक्त चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनपद के सभी ब्लॉक के आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Related posts

विधानसभा चुनाव:-प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने को जागरूक करेगी विद्यार्थी परिषद

admin

जनपद में उप-जिलाधिकारीयों ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

रवांई घाटी का देवराणा हो राजकीय मेला:नेहा जोशी

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page