Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव आपदा पिडि़तो ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन…

 

 

नौगांव । पुरोला विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत नौगांव में बिते दिनों आई दैविक आपदा से प्रभावित हुये लोगों ने सरकार और प्रशासन और स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल पर अनदेखी का आरोप लगाया और प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन नौगांव चौराहे पर किया।
प्रदर्शनकारियों ने विधायक और प्रशासन पर आरोप लगाया कि नौगांव नगर पंचायत में भीषण आपदा आई और सैकड़ों लोग प्रभावित हुए जिसमें सरकार ने आपदा पिडि़तो की अनदेखी हुई है। प्रशासन ने लोगों के हुये नुकसान का आंकलन सही नहिं किया जिससे कि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश बढ गया और नगर पंचायत के लोगों ने सरकार के खिलाफ एक दिवसीय झुलुस और धरना प्रदर्शन कर पिडि़तो के मदद कर सही आंकलन करने की मांग की और चेतावनी दी है कि यदि तत्काल सकारात्मक कार्यवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
मालूम हो कि नगर पंचायत नौगांव में दैविक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित वार्ड छः और सात व चार को किया है जहां लोगों के आवासीय मकान भू धंसाव की चपेट में आये और लोगों की जमीनों को भारी नुकसान पंहुचा,इसके अलावा बिंगसी मटेली, देवलसारी,धारी और फल पट्टी सेवरी में भी भारी भू धंसाव हुआ जिसमें सैकड़ों परिवार प्रभावित हुये जिसको लेकर कि ग्रामीण सही आंकलन कर पिडि़तो को मुआवजा देने की मांग कर रहें हैं,और यदि मांगे नहीं मानी जाती है तो आंदोलन उग्र होगा।
प्रदर्शनकारियों में श्याम सिंह राणा, रामप्रसाद सेमवाल, कुलदीप चौहान, गिरवीर राणा, सचिन कुमार, रोविन रमोला, कपिल चौहान, बलेद्र , शैलेन्द्र सिंह, सुरेश, नितेश,सुरज रावत,दीवान असवाल,अनुज रावत,सचिन कुमार, बासुदेव डिमरी,चैन सिंह राणा, सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद थे।

Related posts

युवा खिलाडियों की प्रतिभा को निखारता है गांव-गांव मे आयोजित होने वाले खेल: संजय डोभाल

Arvind Thapliyal

*मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

Jp Bahuguna

स्वच्छता ही सेवा से है की ली शपथ, बड़कोट में चलाया स्वच्छता अभियान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page