Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री से देहरादून तक राजनैतिक हलचल विधायक संजय डोभाल ने किया मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट।यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बड़कोट और देहरादून में नेताओं के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। यमुनोत्री विधायक ने घोषणा की है कि 22 सितम्बर को क्षेत्र की उपेक्षा के विरोध में वे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

 

पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि “यमुनोत्री क्षेत्र की अनदेखी भाजपा सरकार के लिए भारी पड़ेगी। विधानसभा ही नहीं, पूरे राज्य का आवाम सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।” उन्होंने बताया कि चिन्यालीसौड़, बनचौरा और बड़कोट क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता देहरादून कूच करेंगे।

 

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि “देहरादून से लेकर यमुनोत्री तक जिनका खनन कारोबार चलता हो, वे हमें खनन माफिया कह रहे हैं। हमारे पास तो सिर्फ एक क्रेशर है, जहाँ से रोड़ी-बजरी निकलती है। चौहान जी के क्रेशर से तो जैसे अन्न निकलता है। ऐसी मशीन हमें भी मुख्यमंत्री जी दिलवा दें।”

 

साथ ही विधायक ने एक पूर्व चेयरमैन पर मानसिक संतुलन खोने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार से उनके इलाज की मांग की।

 

इधर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने विधायक के सभी आरोपों को निराधार बताया है।

Related posts

उत्तरकाशी:ऑनलाईन ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफतार

admin

मोरी में बीडीसी बैठक में उठे ज्वलंत मुद्दे, मुख्य विकास अधिकारी सहित गणमान्य रहे मौजूद।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बड़कोट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को दी श्रधांजलि

admin

You cannot copy content of this page