Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहल।देवराणा घाटी को पर्यटन से जोड़ने की मुहिम हुई तेज हुआ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, भंकोली वार्ड का होगा चहुंमुखी विकास ठोका दावा… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

नौगांव । प्रखंड के अंतर्गत रूद्रेश्वर महादेव मंदिर देवराणा के लिए अब पैदल ट्रेक मार्ग बनने वाला है जो लगभग 35,लाख की लागत से बनेगा।

तिंया से पौराणिक मंदिर देवराणा तक बनने वाले इस ट्रेक मार्ग का आज विधिवत भूमी पूजन और शिलान्यास भी हो गया है।

बता दें कि देवरणा रूद्रेश्वर महादेव मंदिर 65गांव के आस्था का प्रतिक है और आषाढ माह में यहां मेला आयोजित होता है जिसे अब राजकीय मेला घोषित किया लेकिन देवराणा क्षेत्र विकास की दृष्टि में बहुत पिछड़ा क्षेत्र जहां अभी सुविधाएं मुहैया नहीं हुई।

देवराणा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है यहां देवदार के संघन वन व के अलावा सेब की फल पट्टी भी है जहां गत वर्ष हजारों सेब की पेटीयों का उत्पादन होता और देवराणा मंदिर का आकर्षण इतना है कि प्रत्येक दिन यहां दूरदराज क्षेत्रों से लोग पंहुचते हैं।

देवराणा घाटी के लिए ट्रेक मार्ग और मोटर मार्ग का बनना जरूरी है यह मांग यमुना घाटी क्षेत्र के लोगों ने वर्षो से की थी।

ग्राम्य विकास कृषि एवं कृषक कल्याण सैनिक कल्याण उत्तराखंड सरकार से 35,लाख रूपये से स्वीकृत योजना का शिलान्यास जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल और ग्राम प्रधान रीना बहुगुणा ने किया जिसके कार्य का भी शुभारंभ हो गया है।

इसके अलावा मेरी सड़क मेरा गांव की योजना के अंतर्गत 89.48लाख की लागत से स्वीकृत मोटर मार्ग का भी शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ हो गया है।

देवराणा घाटी के लिए यह ट्रेक मार्ग पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र को विकसित करेगा और देवराणा घाटी में पर्यटन की संभावनाओं को बढायेगा जिससे सैकड़ों लोग और ग्रामीणों को स्वरोजगार मिलेगा और क्षेत्र विकसित होगा।

रवांई ग्रामीण विकसित के अध्यक्ष संजय थपलियाल ने बताया की देवराणा घाटी को पर्यटन से जोड़ने की लगातार मांग हो रही थी जिसके लिये ट्रेक मार्ग मार्ग का प्रथम चरण का कार्य 35,लाख की लागत का शुरू हो गया है इसके उन्होंने ग्राम्य एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया और बताया कि देवराणा क्षेत्र पर्यटन से जोड़ने की पहल लगातार जारी है इससे लोगों को स्वरोजगार मिलेगा और क्षेत्र विकसित होगा।

 

जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल ने बताया कि भंकोली जिला पंचायत वार्ड का विकास करना उनके एजेंडे में शामिल है और वह लगातार प्रयासरत हैं कि क्षेत्र में सार्वजनिक विकास हो।

 

मौके पर कलोगी प्रधान सौरभ राणा, पूर्व प्रधान मुकेश थपलियाल, साधुराम डोभाल कनिष्ठ ,अभियंता पृतिराम नौटियाल, भगवती डोभाल,सुमन प्रसाद, विनोद बहुगुणा, केशवानंद,देव उनियाल गोपेश्वर प्रसाद, दिनेश थपलियाल,,पमीत थपलियाल, संदीप थपलियाल,सुशिल थपलियाल,सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन,दुग्ध डेयरी विकास निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ कार्यशाला का आयोजन

admin

आवश्यक वस्तु विक्रेता को छोड़ सभी दुकानें 2 बजे के बाद रहेगी बन्द ,स्कूलों से ऑन लाइन पढ़ाई

admin

Uttarkashi:,जमीन पर विकास कार्यों की थाह के अलावा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने मे सफल रहे धामी,जनता दरबार और खेत खलिहानों के रुख से दिया राज्य सरकार जनता के द्वार का संदेश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page