Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना नदी के टापू में फंसी गाय तक फायर सर्विस ने 22वें दिन पहुंचाया चारा, जान बचाने की जद्दोजहद जारी… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। तहसील क्षेत्रान्तर्गत खरादी कस्बे के पास यमुना नदी के बीच एक टापू में फंसी गाय तक फायर सर्विस की टीम ने 22वें दिन रस्सियों के सहारे चारा पहुंचाने में सफलता पाई। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और उफनती यमुना नदी की तेज धारा के कारण गाय को सुरक्षित निकालने के दो प्रयास पहले असफल रहे थे।

 

गौरतलब है कि गाय बीते 22 दिनों से टापू में फंसी हुई है। प्रारंभिक दो प्रयासों में नदी का बहाव तेज होने के कारण फायर सर्विस की टीम को लौटना पड़ा। लेकिन रविवार को फायर स्टेशन इंचार्ज एसएचओ सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने एक बार फिर हिम्मत जुटाई। दोनों छोर से नदी पर रस्सियों का सहारा लेकर टीम ने हरी घास और सूखा चारा गाय तक पहुंचाया, जिससे भूखी गाय को राहत मिल सकी।

 

इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों, गौ-प्रेमियों और सामाजिक संगठन ‘जय हो ग्रुप’ के संयोजक सुनील थपलियाल, मोहित अग्रवाल, प्रदीप जैन,रणवीर सिंह, मनमोहन सिंह, एडवोकेट विनोद विष्ट,संजय सिंह,दिनेश रावत, द्वारिका सेमवाल,भगवती रतूड़ी, नितिन चौहान,दीनानाथ, महिताब धनाई,अजय रावत,रविन्द्र सिंह आदि ने फायर सर्विस टीम की सराहना की और उनका आभार जताया। सभी ने इस प्रयास को एक प्रेरक उदाहरण बताते हुए बेजुबान पशु की जान बचाने के लिए चल रही इस मुहिम की सराहना की।

Related posts

जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी ने किया क्षेत्र भ्रमण आपदाग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:यमुना नदी में गिरकर कल से लापता ब्यक्ति का शव पुलिस व एसडीआरएफ ने किया बरामद

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :गंगोत्री में नदी में बहा एक ब्यक्ति, एसडीआरएफ, पुलिस जुटी खोजबीन में

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page