Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

दुःखद।उत्तरकाशी के धराली में आपदा का कहर मलवे में समाही जिंदगियां, सीएम और गृहमंत्री जताया दुःख रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश… पढ़ें।

 

उत्तरकाशी ।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।

 

अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।

 

गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

एक महिला और एक बालिका की भागीरथी में बहने की सूचना आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था।उपराडी़ गांव में ध्याणि मिलन समारोह बाबा बौखनाग और मां भगवती को दी यह भेंट… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा ने पकड़ा जोर कपाट खुलने के शुरूआती 15 दिनों में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम 363537 पंहुचे तीर्थयात्री… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page