Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उपराडी़ गांव में दो दिवसीय ध्याणि मिलन समारोह संपन्न और ग्रामीणों ने किया सम्मानित… पढ़ें।

 

 

 

 

उत्तरकाशी। उपराडी गांव में दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ध्याणीयों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं ध्याणी ने अपने आराध्य बाबा बौखनाग देवता को सोने की गणेश की प्रतिमा और मां भगवती को सोने के छत्र भेंट किया।

उपराडी गांव में आयोजित ध्याणी मिलन कार्यक्रम के समापन पर पारंपरिक भेष भूषा पहन कर शिव मंदिर में पहुंची। वहां से उन्होंने शोभा यात्रा निकाल कर बाबा बोख नाग देवता के मंदिर परिसर पहुंची। यहां उन्होंने अपने आराध्य बाबा बौखनाग देवता और मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना की। जिसके बाद बाबा बौखनाग देवता को गणेश सोने की प्रतिमा और मां भगवती को सोने के छत्र भेंट किया। इस दौरान उन्होंने तांदी नृत्य किया। इससे पूर्व उन्होंने शनिवार रात्रि को देर रात भजन कीर्तन किया। वहीं ग्रामीणों ने ध्याणीयों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ध्याणी समिति की अध्यक्ष कृष्णा बिजल्वाण ने बताया कि उपराडी गांव में दो दिन का ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की दूरदराज से ध्याणीयां पहुंची थी। जो एक भव्य मेले की तरह मनाया गया। इस मौके पर प्रमिला नौटियाल, आरती शर्मा, गीता उनियाल, कुसुम बडोनी, राजकुमारी शर्मा, ज्योति जोशी, बबीता नौटियाल, शशिबाला, बृजबाला उनियाल, पूजा, प्रीती राणा, राजेश्वरी असवाल, शालनी सेमवाल,गीता,सविता ,सुचिता आदि मौजूद रहे।

Related posts

बिग ब्रेकिंग। धामी की कैबिनेट बैठक समाप्त लिये महत्वपूर्ण फैसले बैठक में 30प्रस्तावों पर हुई चर्चा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की शिष्टाचार भेंट और दी बधाईयां…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सड़क के अभाव में आज भी पीठ पर ढोए जाते हैं मरीज, दौणी गांव की बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, सिस्टम में बैठे लोगों के विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीरें… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page