Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भंकोली से प्रियंका,तुनाल्का से विजय बधानी और पौंटी से सुखदेव रावत और कुथनौर से वीना चौहान ने जीता चुनाव… पढ़ें खबर।

 

नौगांव। उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे देर रात तक चली मतगणना के बाद सामने आ गए हैं, जिनमें कई दिग्गजों ने शानदार जीत दर्ज की है।

कुथनौर वार्ड से बीना चौहान और पौंटी वार्ड से सुखदेव रावत ने 4600 से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विरोधियों को करारी शिकस्त दी।

ङ्ख्याट गांव वार्ड से रेखा जुड़ियाल विजयी रहीं, जिन्होंने क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन हासिल किया।

तुनालका वार्ड से विजय बधानी ने जीत दर्ज की, जबकि भंकोली वार्ड में रोमांचक मुकाबले में प्रियंका थपलियाल ने मात्र 6 वोटों से जीत हासिल कर सबको चौंका दिया।

डामटा-कण्डारी वार्ड से अनिता नेगी ने जीत कर महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त किया।

इन परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनभावनाएं जब एकजुट होती हैं, तो लोकतंत्र और भी मजबूत होता है।

मालूम हो कि जनपद उत्तरकाशी में 28-जिला पंचायत और 35 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुये इसके अलावा ग्राम प्रधान 127ग्राम पंचायतों में प्रधान निर्वाचित हुये।

Related posts

नशामुक्त अभियान:पुलिस ने जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को नशे के प्रति किया जागरुक और विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:वाटरफॉल में डूबने से सोलह वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

admin

उत्तराखंड के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर जनपद के अलग-अलग हिस्सों में दी विनम्र श्रद्धांजलि… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page