Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन पटल के नवीनतम अंक का अवलोकन कर संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने की सराहना…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

देहरादून। उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त निदेशक प्रो.ए.एस.उनियाल को मुख्य संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने साईं सृजन पटल का मई अंक भेंट किया। प्रो.उनियाल ने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन पर संपादकीय टीम को शुभकामनाएं दी। कहा कि दस माह के निरंतर प्रकाशन से यह पत्रिका उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को सचित्र सहेजने का अत्यंत सराहनीय प्रयास है। पत्रिका में प्रकाशित लेख भी उत्तराखंड की विरासत का दर्पण बन रहे हैं। राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां और सम्मान पाने वालों को भी पत्रिका में यथोचित स्थान दिया जा रहा है। एम.एस.एम.ई. में पत्रिका का पंजीकरण हो जाने से पटल की अन्य प्रकाशन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रो.तलवाड़ ने कहा कि संयुक्त निदेशक रचनात्मक गतिविधियों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। जनवरी माह में साईं सृजन पटल के कार्यालय का अवलोकन कर उन्होंने कहा था कि सेवानिवृत्ति के बाद कुछ नया अवश्य किया जा सकता है। इसी का परिणाम है कि पटल द्वारा मोटिवेशन स्पीच, प्रतिभा सम्मान और मेधावी छात्रवृति जैसे कार्य प्रारंभ किये गये हैं। प्रो.उनियाल ने संपादकीय टीम में सम्मिलित युवा उप संपादक अंकित तिवारी व अमन तलवाड़ की रचनात्मकता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप निदेशक प्रो.ममता नैथानी,उर्वशी उनियाल, भूपेंद्र सिंह व हेमंत हुरला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related posts

इनसुलेंड बैंक व रेडक्रॉस समिति की ओर से आयेाजित की गई प्रतियोगिता,दसवीं की छात्रा मानसी रही प्रथम

admin

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, खरशाली से उत्सव डोली रवाना, श्रद्धा और परंपरा के बीच तैयारियां पूरी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

महाविद्यालय में “भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं चुनौतियां एवंअवसर” विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता

admin

You cannot copy content of this page