Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगरपालिका बड़कोट में पर्यावरण दिवस पर चलाया जन जागरूकता अभियान और दिलाई शपथ…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के रामलीला मैदान में उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया साथ ही पर्यावरण सरंक्षण व जागरूकता की शपथ दिलाई।। मालूम हो कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका ,एनडीआरएफ़ कर्मियों व नगर वासियो ने छायादार, फलदार, चारापत्ती प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इससे पूर्व नगर पालिका सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्टी आयोजित की गई जिसमें उपस्थित लोगों को निकाय विभाग की ओर से जुट के बैग वितरित किये गये । इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्रू पुंडीर, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी,अधिशासी अधिकारी जया नंद सेमवाल,रेंज अधिकारी शेखर राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,नत्थी लाल डोभाल,महामंत्री सोहन गैरोला, प्रकाश चौहान,आंगनबाड़ी,एनडीआरएफ ,नगर पालिक, वन विभाग, राजस्व विभाग कर्मी सहित नगरवासी मौजूद रहे।झ

Related posts

उत्तरकाशी:त्योहारों के मध्यनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान,यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के किए चालान

admin

उत्तरकाशी :- बर्फबारी से जनपद के कई मोटर मार्ग अवरूद्ध, पढ़े पूरी खबर…….

admin

तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं-डख्याटगाँव में योजना का बोर्ड लगा,पानी की एक बूंद तक नही आई,पढ़े पूरी खबर…..

You cannot copy content of this page