Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।आठ दिवसीय केदार और बद्रीनाथ यात्रा के बाद राजा रघुनाथ महाराज पंहुचे पुजेली थान,हुआ विशाल भंडारे का आयोजन और हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद…. पढ़ें।

 

 

 

 

 

 

 

 

नौगांव। शुक्रवार को नौगांव ब्लाक के बनाल ठकराल क्षेत्र के आराध्य देव राजा रघुनाथ महाराज श्रीकेदारनाथ और बद्रीनाथ धाम से अपने हजारों भक्तों के साथ आज यात्रा करके पुजेली थान पंहुच गये जहां देव डोखरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

राजा रघुनाथ महाराज रंवाई क्षेत्र के लगभग 70,गांव शामिल हैं जिसमें बनाल क्षेत्र के साठी पानसाई थोक के अलावा ठकराल और रामासेंराई,के लोग भी यात्रा पर शुक्रवार को गये थे।

राजा रघुनाथ महाराज की देव डोली आज सकुशल अपने थान ,पुजेली थान पंहुकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,राजा रघुनाथ महाराज के दो थान हैं गैर और पुजेली।

इस देव यात्रा में देव पुजारी,देवमाली,बजीर,ठाणी,थानी,पलगेर के अलावा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देव डोली संग श्रीकेदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा की।

देव माली मनोज सेमवाल ने बताया कि राजा रघुनाथ महाराज की यह आठ दिवसीय केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा बेहद ऐतिहासिक रही और रास्ते में विभिन्न पड़ावों में भक्तों ने आशीर्वाद लिया और आज पुजेली की देव डोखरी में आज विशाल भंडारे का आयोजन समिति ने किया और महाराज अपने थान पुजेली में विधि-विधान से विराजे और लोगों ने मन्नत मांगी।

राजा रघुनाथ महाराज के आगमन पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,जिला पंचायत प्रशासक दीपक बिजल्वाण सहित तमाम स्थानीय लोग और श्रद्वालु मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी:खरादी-खनेड़ा मोटरमार्ग निर्माण को लेकर युवा क्लब ने यमुनोत्री विधायक को दिया ज्ञापन

admin

अमरकंटक से गूंजा “पत्रकार एकता का शंखनाद”, सुनील थपलियाल बने राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:वाहन दुर्घटना में तीन की मौत, तीन घायल

admin

You cannot copy content of this page