Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल यमुनोत्री धाम में अव्यवस्थाओं पर आस्था पड़ रही है भारी जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु लगा रहे हैं डुबकी….पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री धाम में यमुना नदी के किनारे स्नान घाट पर सुविधाओं के अभाव में अव्यवस्थाओं पर आस्था भारी पड़ रही है। यहां यमुना नदी के किनारे देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं।

यमुनोत्री धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुना नदी स्नान करते हैं, लेकिन यहां नदी के किनारे स्नान घाट पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था नही है, यमुना के किनारे उबड़ खाबड़ घाटों और पत्थरों के बीच किसी तरह श्रद्धालु यमुना में स्नान करने को जूझते दिखाई देते हैं। यह स्थिति आज की नहीं, बल्कि प्रत्येक वर्ष यात्रा कल में इसी तरह श्रद्धालु यमुना नदी में जान जोखिम में डालकर स्नान करने को विवश हैं।

इसी कारण तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग लंबे समय से यमुनोत्री धाम में मास्टर प्लान के तहत सुरक्षात्मक कार्यो, सुरक्षित स्नान घाटों आदि के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं।तीर्थ पुरोहित गिरीश उनियाल, मनमोहन उनियाल, सुरेश नौटियाल, पंकज उनियाल, सुनील उनियाल, गौरव उनियाल आदि का कहना है कि यमुनोत्री धाम में हर साल स्नान घाटों के निर्माण और सुरक्षात्मक कार्यो पर लाखों खर्च किये जाते हैं लेकिन घाटों की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जब तक यमुनोत्री धाम का विकास मास्टर प्लान के हिसाब से नही किया जाता है, तब तक यहां हर साल ऐसे ही लीपापोती होती रहेगी और देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को इसी तरह असुरक्षित स्नान घाटों पर जान जोखिम में डालकर यमुना स्नान करने को मजबूर होना पड़ेगा।

Related posts

उत्तराखडं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन।

Arvind Thapliyal

नगर का एक वार्ड कन्टेनमेंट जोन घोषत कर किया सील, वार्ड के सभी व्यापारीक प्रतिष्ठान रहेंगे बन्द,पढ़े पूरी खबर…

admin

उत्तरकाशी:7.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पेट्रोल पंप के पास से युवक गिरफ्तार,मोटरसाइकिल सीज

admin

You cannot copy content of this page