Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सुमित्रा नंदन पंत एक युग दृष्टा कवि थे : डॉ० निशंक

 

देहरादून।लेखक गांव थानो में प्रकृति के सुकुमार कवि और प्रख्यात साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत की 125वीं जयंती पर बाल कवि गोष्ठी,व्याख्यान माला एवं सुमित्रानंदन पर्यटन पथ वृत चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विशिष्ट अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन सिंह रौथाण ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,उन्होंने कहा कि सुमित्रानंदन पंत जी ने प्रकृति के निकट रह कर अनेक ऐसे काव्य और साहित्य लिखा जिन्हें आज भी अकल्पनीय समझा जा सकता हैं,हमें उनकी साहित्य को अधिक से अधिक पढ़ाना चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सुमित्रा नंदन एक युग दृष्टा कवि रहे हैं, उन्होंने अपने दृष्टि और कल्पना से प्रकृति,समाज और मानव जीवन को आत्मसात कर लेखनी से पन्नो पर उकेरा ,और आज उनका काव्य ,साहित्य , कालजई रचनाएं और उनकी जीवनी हम सबके लिए अध्ययन ही नहीं शोध का भी विषय है,और लेखक गांव इसे आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा डॉ सविता मोहन ने सुमित्रा नंदन पंत की जीवनी और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला ,उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति भी असामान्य कार्य को करने में सक्षम हो सकता है यदि वह दृढ़ इच्छाशक्ति का धनी हो।
इस अवसर पर बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों ने सुमित्रानंदन पंत जी की कविताओं का पाठ किया , बाल कवि पाठ में सनराइज एकेडमी, दून ब्लॉसम,न्यू दून ब्लॉसम, डी ए वी पब्लिक स्कूल,समर वैली,मदरलैंड स्कूल,सेंट जेवियर, रा ई का थानो, दून भवानी और राजा राम मोहन अकादमी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,छात्रों के साथ आए शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेश चंद्र व्याला, प्रोफेसर नवीन लोहनी ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के प्रमुख डॉ सर्वेश उनियाल,सनराइज एकेडमी की प्रबंध निदेशक पूजा पोखरियाल, डॉ बेचैन कंडियाल ,इशांत ममगाईं आदि मौजूद रहे, संचालन मोनिका शर्मा ने किया,लेखक गांव कुलगीत गायन के साथ ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।

Related posts

कार्रवाई।वन विभाग नाकाम और पुलिस को मिली कामयाबी,246 नग प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री से गंगोत्री जाते हुए यात्रा मार्ग में टला बड़ा हादसा: नशे में धुत चालक दौड़ा रहा था तीर्थयात्रियों से भरी मैक्स, बाल-बाल बचे श्रद्धालु,उठे सवाल…..

Team Yamunotri Express

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आवास विभाग से सम्बंधित एमओयू की ग्राउण्डिंग के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page