Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विधायक निधि से 14 ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों को सामग्री वितरण,महिलाओं को सामूहिक आयोजनों के लिये संसाधनों की सौगात… पढ़ें खबर।

 

मोरी।पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल में शुक्रवार को विकास खंड मोरी में अपनी विधायक निधि से गडूगाड़ पट्टी, मासमोर, बंगाण तथा सिंगतूर पट्टी की 14 ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों को सामूहिक कार्यक्रमों हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की। इन सामग्रियों में टैंट, कुर्सियाँ,बर्तन, दरियाँ,ढोलक सहित कुल 15 प्रकार की वस्तुए शामिल है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति देखने को मिली। सभी ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा।

अपने संबोधन में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि यह सामग्री ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु राज्य सरकार ‘लखपति दीदी योजना’ सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हमारी सरकार ने तीन तलाक कानून, समान नागरिक संहिता (UCC) और संविधान में महिला सुरक्षा से जुड़े अनेक संशोधन कर महिलाओं को न्याय और अधिकार प्रदान किए हैं।
कार्यक्रम में विधायक ने अपने कार्यकाल के तीन वर्षों के दौरान पुरोला विधानसभा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की भी जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि विधायक द्वारा पारदर्शिता एवं जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विधायक निधि का सदुपयोग किया है, जिससे आज प्रत्येक गाँव को सामूहिक रूप से लाभ मिल रहा है। पूर्व में जहाँ निधियों का बँटवारा अनियमित था,अब विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मोरी प्रेम सिंह चौहान,निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष मोरी ईश्वन पंवार,निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सांकरी दर्शन सिंह रावत,जिला मंत्री जयचंद रावत,व्यापार मंडल अध्यक्ष मोरी महावीर सिंह राणा,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चमन रावत,मण्डल महामंत्री सुखदेव सिंह राणा,पूर्व प्रधान देवजानी जयराम चौहान,प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी मनोज चौहान, अजित पाल रावत, निजी सचिव, माननीय विधायक उमेन्द्र आस्टा,सुमित चौहान सोशल मीडिया प्रभारी, पवन राणा शक्ति केंद्र संयोजक, रितेश रावत जिला महामंत्री, युवा मोर्चा,प्रदीप रावत, जोबनलाल प्रधान)सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन चौहान,सरास प्रधान श्याम लाल,खरसाड़ी प्रधान, राजेश चौहान तथा अन्य अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

डामरीकरण व प्रतिकर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर चक्का जाम कर दिया।

admin

माघ मेला मेले में हिमाचली गायक एसपी भारद्वाज के कांची रे कांची गाने पर जमाया रंग।

Arvind Thapliyal

जी का जंजाल बना जल जीवन मिशन , 8 दिनों से ग्रामीण दर दर भटकने को मजबूर,ग्रामीणों ने विभाग और ठेकेदार पर मढ़े आरोप

admin

You cannot copy content of this page