Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिये खोले विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट पंहुचे मुख्यमंत्री धामी दी बधाईयां… पढ़ें खबर।

 

 

 

उत्तरकाशी।विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 30 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

कपाट उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा एवं यमुना जी की पूजा अर्चना की और अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की और मां गंगा व यमुना से देश व प्रदेश की कुशलता की कामना की। वहीं कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी अखंड ज्योति के दर्शन किए और गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।

 

मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया पर्व व यमुनोत्री व गंगोत्री धाम कपाटोद्घाटन की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज शुभ घड़ी में चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर देशवासियों को प्रतीक्षा रहती है। और उत्तराखण्ड वासी जो चारधाम यात्रा का संचालन करते है उनके लिए चारधाम यात्रा महा उत्सव की तरह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है। आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम,सुरक्षित व सरल हो तथा बिना किसी परेशानी के हो उसके सारे प्रबन्ध किए गए है। उन्होंने कहा कि यात्रा का विधिवत तरीके से नियोजन किया गया है,चाहे यातायात हो या सुरक्षा के दृष्टि से इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस,परिवहन विभाग हो या पेयजल सड़क से जुड़े विभाग हो सभी यात्रा को सुगम बनाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है चारधाम यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी हो।

Related posts

भाजपा सदस्यता अभियान में बनायेगी रिकार्ड : दीप्ति रावत

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी ने ली चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियों की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

admin

उत्तराखंड खादय एवं आपूर्ति विभाग में मांडवाली में व्यस्त हैं अफसर, ठेकेदार- अफसरों के गठजोड़ से गरीबों के हक पर डाला जा रहा डाका ।

admin

You cannot copy content of this page