Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या।दुखद 21वीं सदी के भारत की तस्वीर सड़क न होने से डंडी कन्डी के सहारे बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण अब होगा आंदोलन… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट।उत्तराखंड में एक तरफ सड़कों के जाल बिछाने की बात होती है दूसरी तरफ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का विकास जहां सड़क न होने से डोली बनाकर 70 वर्षीय बुजुर्ग को हॉस्पिटल लाते ग्रामीण, तस्वीर यमुनोत्री विधानसभा के यमुनोत्री धाम के नजदीक स्थित दो गांव नकोडा ओर कपोला की है 21वीं शदी की एक खतरनाक चौंकाने वाली तस्वीर में 70 वर्षीय बुजुर्ग बीमार होने पर ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से सड़क मार्ग तक पहुंचा रहे हैं और यह कोई पहला केस नहीं है यहां पर दर्जनों लोगों ने ऐसे ही दम तोड दिया है,

 

ग्रामीणों की जो जाने जा रही है इसका जिम्मेदार कौन

आखिर कब तक गांव वाले बीमार लोगों को ऐसे ढोते रहेंगे डोली कंडी बनाकर, सबसे ज्यादा बुरी स्थिति तब होती है जब कोई डिलीवरी केस होता है ग्रामीण 1 महीने पहले ही गांव छोड़कर बड़कोट और अन्य शहरों में किराए पर कमरा ले लेते हैं ताकी समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके यमनोत्री धाम के नजदीक होने के वावजूद भी आज तक इन दो गांव के लोग सड़क से वंचित हैं लोगों ने चुनाव का वहिष्कार भी किया पर हासिल कुछ नहीं हुआ ।

मामले पर महावीर पंवार माही ने बताया कि यमुनोत्री विधानसभा का नकोड़ा गांव लंबें समय से सड़क की मांग कर रहा है लेकिन सरकारी सिस्टम की नाकामी से यहां लोग बिमार लोगों को सड़क तक डंडी के सहारे लाना पड़ रहा है अब यदि समय से मोटरमार्ग की स्वीकृति नहीं हुई तो आंदोलन हो सकता है।

Related posts

जौनपुर क्षेत्र के घियाकोटी में धूमधाम से मनाया गया वटर फेस्टिवल और भगवान शेष की झांकी के साथ देवडोलियों का आकर्षक महोत्सव… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

स्यानाचट्टी झील-यमुना मैय्या थी नाराज,कुपडा शेषनाग महाराज की कही बात निकली सत्य, पढ़े पूरी खबर…

Team Yamunotri Express

3024477 लाख मानव दिवसों के मनरेगा रोजगार देने में उत्तरकाशी जिले को मिला प्रथम स्थान: सीडीओ

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page