Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर

ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी के अस्तित्व के लिए खतरनाक : डंगवाल

 

 

 

कर्णप्रयाग। डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा एक भाषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापकों और रेड क्रॉस स्वयंसेवियों ने पृथ्वी दिवस के मौके पर अपने विचार व्यक्त किये। रेडक्रॉस प्रभारी डा.कीर्तिराम डंगवाल ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी के अस्तित्व के लिए एक खतरा है और यह रेडक्रॉस के मुख्य उद्देश्य मानवता के लिए भी खतरा है। मुख्य वक्ता डा. मदन लाल शर्मा ने बताया कि यदि हम पृथ्वी को सुरक्षित रखेंगे तभी मानवता सुरक्षित रह सकती है। रेडक्रॉस इकाई के सदस्य डा. कमल किशोर द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य थीम “अवर पावर अवर प्लेनेट” है। इस मौके पर डा. स्वाति सुंदरियाल तथा महाविद्यालय रेड क्रॉस यूनिट के सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

डोईवाला महाविद्यालय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण कर दी श्रद्धांजलि…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

800 मीटर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामवासियों की मांग तेज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:बड़कोट में टैक्सी, मैक्स संचालकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page