Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सफलता।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पौलगांव ग्युनेटी में हुआ डामरीकरण सामाजिक चेतना “जय हो ग्रुप” ने जताया आभार… पढ़ें।

 

 

 

 

बड़कोट। वर्षो से यमुनोत्री नेशनल हाईवे के पौलगाव से गयुनेटी तक गड्डों में तब्दील राजमार्ग सड़क पर जल्द डामरीकरण होने से सूरत बदल जाएगी। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने एन एच आई डी सी एल और प्रशासन का डामरीकरण कराए जाने के बाद भविष्य में सुगम आवाजाही होने के लिए आभार जताया है। मालूम हो कि ऑल वेदर के तहत चार धाम यात्रा मार्ग चौड़ीकरण और सुरंग निर्माण के बाद से पौलगाव से गयुनेटी गाँव तक दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग गड्डों में तब्दील के साथ बदहाल रोड़ से राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही थी, सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो” ग्रुप से जुड़े स्वयमसेवियो ने मोटर रोड़ की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए ,एनएचआईडी सी एल निदेशक, जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डामरीकरण की मांग की थी। जिसके बाद लगभग 18 किमी तक स्वीकृति मिलने के बाद डामरीकरण कार्य शुरू हो गया । एन एच आई डी सी एल जीएम सादम इमाम ने बताया कि राड़ी वाली रोड़ काफी क्षतिग्रस्त हो गयी थी आवाजाही से राहगीरों को दिक्कत आ रही थी, डामरीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरम्भ कर लिया गया है ,बेहतर रोड़ ,सुगम आवाजाही की मंशा से गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण किया जायेगा। डामरीकरण व क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे का कार्य देख रहे प्रॉजेक्ट डायरेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि राड़ी क्षेत्र में मोटर मार्ग पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाएग। तीर्थयात्रियों सहित आम लोगो को आवाजाही के लिए सुगम सड़क मिलेगी

Related posts

विधायक निधि से 14 ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों को सामग्री वितरण,महिलाओं को सामूहिक आयोजनों के लिये संसाधनों की सौगात… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने सतलुज जल विधुत परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

admin

You cannot copy content of this page