Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।कुथनौर गांव की ध्याणियों ने कैलू मानसीर महाराज को चढाया सोने का छत्र और 108दाने सोने की माला मांगी मन्नत… पढ़ें।

 

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।उत्तरकाशी जिले के यमुनाघाटी में मां यमुना जी के तट पर बसा हुआ एक बेहद खूबसूरत स्थान है और यहां के स्थानीय ईष्ट आराध्य देव कैलू मानसीर जिसे जगन्नाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में यहां पर कुथनौर गांव की सभी सम्मानित ध्यानियों ने अपने मैती ईष्ट आराध्य देव कैलू मानसीर भगवान के लिए उपहार और भेंट चढ़ाने का आयोजन किया जिसमें सभी ध्याणियों ने अपनी अपनी श्रद्धा आस्था और क्षमता के हिसाब से मिलकर सहयोग किया और 5 सुंदर स्वर्ण के छत्र और 108 मूंगो की माला बनाकर बड़े श्रद्धाभाव से भेंट चढ़ाई और खुशहाली की कामना की।

इस शुभ अवसर पर दूर दूर से आई सभी सम्मानित ध्यानियों और गांव की सम्मानित मातृशक्ति ने मिलकर खूब रासो तांदी नृत्य करके खुशी से झूमे और अपने ईष्ट आराध्य देव कैलू मानसीर महाराज जी से गांव परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के अवसर पर पुजारी विनोद नौटियाल , प्रमोद नौटियाल , राम कृष्ण नौटियाल और देवता समिति के अध्यक्ष दलबीर भंडारी, राहुल नौटियाल , कोषाध्यक्ष शेखर नौटियाल, सहित सम्मानित सदस्य और पुजारी व ग्रामीण के सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

श्री बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर टूटने का भ्रामक विडियो प्रसारित करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

admin

सरुखेत से दोबाटा तक एनएच चौड़ीकरण पर बनी सहमति, बड़कोट बाजार से सड़क ले जाने का निर्णय….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

संजीवनी संस्था ने हरेला पर्व के अवसर पर रायपुर कालेज में किया वृक्षारोपण का शुभारंभ

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page