Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

ग्राफिक इरा विश्वविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्त हुआ एकत्र… पढ़ें।

 

 

 

 

देहरादून। ग्राफिक इरा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.आनंद सिंह उनियाल के आह्वान पर आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उन्होंने स्वयं 142 वीं बार रक्तदान कर किया। रविवार को उन्होंने अपनी स्वर्गीय पत्नी श्रीमती पूनम उनियाल की पुण्य तिथि पर रक्तदान किया। विश्वविद्यालय के एनएसएस संयोजक प्रो.ए. एस.शुक्ला ने भी 57 वीं बार रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और मानव रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा एनसीसी प्रभारी कर्नल दीपक पांडेय, डा.डी.सी. पांडेय व कर्नल त्रिपाठी,अमित चौहान, गगनदीप,हरीश कुमार, व डा. ममता चौहान जो पूर्व में भी अनेक बार रक्तदान कर चुके हैं, ने बड़े उत्साह से रक्तदान किया। रक्तदान की प्रक्रिया ग्राफिक इरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की टीम की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें डा.अनुज सिंह, मनोज कंडवाल,मनोज सिंह, नेहा सम्मिलित रहे। प्रो.के.एल.तलवाड़ व प्रो. संजय पड़लिया ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर के आयोजन में दीक्षांत, देवाशीष, कनिका,अनन्या,रूबी,वैशाली, मंथन,प्रणव,उत्कर्ष, श्रुति,शिवालय व रजिया आदि स्वयंसेवियों ने सहयोग किया।

Related posts

ग्राम मातली में ऑर्गेनिक उत्पाद प्रशिक्षण का शुभारंभ,महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम: विजयपाल सजवाण।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :भालू ने हमला कर महिला को किया घायल, महिला हायर सेंटर रेफर

Jp Bahuguna

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी,नशा एवं अपराध नियंत्रण के दिये निर्देश, ड्यूटी मे कोताही को बताया अक्षम्य और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page