Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

समाज कल्याण विभाग तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांगजन सुगम्य यात्रा को मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…. पढ़ें।

 

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।दिव्यांगजनों के विकास तथा उन्हें सुगम्य पहुंच प्रदान किए जाने हेतु जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय परबआज दिव्यांगजन सुगम्य यात्रा का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांगजन सुगम्य यात्रा को मुख्य विकास अधिकारी एस.एल. सेमवाल ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के पहले दिन मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर सुगम यात्रा में शामिल दिव्यांगजनों को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का भ्रमण भी करवाया गया।

 

दिव्यांगजन सुगम्य यात्रा के शुभारंभ के मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार जोशी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार तथा आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आयोजित सुगम्य यात्रा के दूसरे दिन विकास खंड स्तर पर दिव्यांगों को विभिन्न शासकीय भवनों व सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

Related posts

स्वरोजगार के लिए 1 से 15 सितम्बर तक जनपदों में लगेंगे कैम्प

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:वाहन दुर्घटना में एक घायल, पांच लोग बताये जा रहे हैं वाहन में सवार

admin

पी जी कॉलेज उत्तरकाशी के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन ।।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page