Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस समारोह और छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत.. पढ़ें

 

चिन्यालीसौड़। स्कूलों में रविवार को ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद कई स्कूलों में वर्ष भर में हुई गतिविधियों में विजेता बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

बिरजा इंटर कॉलेज में पीटीए अध्यक्ष चैन सिंह मैहर ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल चेयरमैन व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमन बिष्ट अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विस्तार से जानकारी दी। मुंबई द्वारा आयोजित रंगो उत्सव सेलिब्रेशन में कलर कंपटीशन, हैंडराईटिंग कंपटीशन, कार्टून मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड कंपटीशन, स्केच कंपटीशन में विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रतिभा किया। जिनमें से चयनित 84 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी धरासू में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज कोहली व सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी ने झंडा ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कोहली ने अपने संबोधन में अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान सभी विद्यालयों को अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। साथ ही चिन्यालीसौड़ नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाने की बात भी कहीं। इसके पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, वंदे मातरम पर नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

उधर, उत्तराखंड जल विद्युत निगम के प्रांगण उपमहा प्रबंधक उत्तराखंड जल विद्युत निगम राजेश चोकसे ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। चौकसी ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को एक वर्ष की निगम की आए वह उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related posts

चार धाम यात्रा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर डीएम और कप्तान ने लिया जायजा।

Arvind Thapliyal

बड़कोट पॉलिटेक्निक में ‘स्किल वीक’ की शुरुआत, एआई व नशा मुक्ति पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सड़क सुरक्षा:-चमोली, उत्तरकाशी सहित चार धाम यात्रा मार्ग पर लगेगें 77 क्रेश बैरियर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

admin

You cannot copy content of this page