Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

नंगाण गांव थोक के थान गांव में 11दिवसीय शिव महापुराण का भव्य आयोजन और महर्षि जमदग्नि महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ।

 

 

बड़कोट। नंगाण गांव थोक के थान गांव में महर्षि जमदग्नि महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 11 दिवसीय शिव पुराण का दिव्य आयोजन प्रारम्भ हो गया है। जमदग्नि महाराज की डोली के साथ सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगानी में स्नान कर कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में पहुंचे।

शिव महापुराण के मुख्य कथा वक्ता संत लवदास जी महाराज हैं जो इस 11दिवसीय कथा का रसपान करवा रहे हैं।

विकासखण्ड  नौगांव के अंतर्गत थान गांव में महर्षि जमदग्नि के नए मंदिर का निर्माण हुआ जिसकी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के पश्चात सोमवार को जमदग्नि महाराज की डोली के साथ सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगानी में स्नान कर कलश यात्रा के साथ नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में पहुंचे। कलश यात्रा व रेणुका माँ की डोली के आगमन के साथ मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन शुरू हुआ।

यज्ञ समिति के मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि अप्रैल माह 2020 में जमदग्नि महाराज के पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ। सोमवार को मंदिर में कलश चढ़ाने के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

 

बताते चलें कि जमदग्नि महाराज भगवान परशुराम के पिता और और रेणुका माँ के पति है जो सप्त ऋषियों में श्रेष्ट ऋषि भी रहे।

 

संपूर्ण कार्यक्रम में यज्ञ समिति एवं मंदिर समिति के साथ-साथ पूरे नंगाण गांव थोक मस्सू, सुकण, गौल, फूलधार, स्यालब, पालर, स्यालना के लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Related posts

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र पंचायत बैठक में पंहुचे डीएम आर्य अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय और जनता की समस्याओं के समाधान के दिये निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

माँ यमुना के कपाट 3 मई को खुलने का शुभमुहूर्त तय, पढ़े पूरी खबर

admin

बहु प्रतिभा के धनी ,राजा रघुनाथ के पुजारी पंडित सियाराम गैरोला का निधन, क्षेत्र व जनपद में शोक की लहर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page