Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

राजनीति।निकाय चुनाव की सरगर्मी के बिच पूर्व विधायक सजवाण ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात और हुई यह बात…. पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।आज गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सहित जनपद उत्तरकाशी में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

सजवाण ने सीमांत क्षेत्रों के सुदृढ़ विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमावर्ती गांवों को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि से शिक्षा, सड़क और पर्यटन के क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों से क्षेत्रवासियों का जीवन स्तर निरंतर ऊंचा उठ रहा है।

 

स्वास्थ्य और चारधाम यात्रा पर विशेष चर्चा

पूर्व विधायक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही, चारधाम यात्रा को सरल और सुगम बनाने की दिशा में किए गए कार्यों और रजिस्ट्रेशन प्रणाली में शिथिलता लाने के निर्णय की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

श्री सजवाण ने मुख्यमंत्री द्वारा शीतकालीन यात्रा प्रारम्भ करने की पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक और साहसिक पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे स्थानीय व्यवसाय और जीवन स्तर में सुधार होगा।

 

विजयपाल सजवाण ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में उत्तरकाशी का सर्वांगीण विकास इसी प्रकार जारी रहेगा।

Related posts

यूसर्क द्वारा तृतीय “बाल युवा समागम -2023” का रा. इं.का. बड़‌कोट, में हुआ आयोजन।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री उदयीमान योजना खिलाड़ीयों के चयन पर जताया आभार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

क्यूआर कोड के नाम पर व्यापारियों को किया जा रहा है परेशान होटल एशोसिएशन और व्यापारियों ने जताई नाराजगी…. पढ़ें खबर। 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page