Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

आस्था।गेंवला गांव की द्याणियों ने बौखनाग को चढाया सोने का छत्र, मन्नत भी मांगी… पढ़ें।

 

 

 

 

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी/ सुरेश चंद रमोला।बौखनाग टापू की पूर्वमुखी तलहटी मे बसा सुंदर रमणिक गांव गेंवला मे प्राचीन समय से ही बौखनाग को आराध्य देव के रुप मे माना जाता है। यहाँ हर वर्ष 15 गते मंगसीर को बौख नागराजा का भब्य और दिब्य मेला आयोजित होता है और अपने ईष्ट को ग्रामवासी गंगाजल और दूध से स्नान कराते है। पीत वस्त्र और श्रीफल का चढावा चढा कर बौखनाग को भेंट दी जाती है।

इस वर्ष के मेले के स्वरुप को गांव की विवाहित लडकियां जिन्हे लोकभाषा द्याणियां कहते है ने बहुत आकर्षक और भब्य बनाया। गांव की 200 से अधिक द्याणियों ने अपने मैती इष्ट देव बौखनाग को आठ तोले का सोने का छत्र भेंट किया और पूजा अर्चना के साथ फूल मालाओं से श्रृगांर किया। उन्होने विश्वराणा देवता, मात्रिकाएं और पांच पाडवो का भी पूजन किया। स्थानीय निवासी गिरीश रावत ने भी श्रद्धा से चांदी का धुपाणा देवताओं को भेंट किया। ग्रामीणों ने भी अपनी इन द्याणियों का स्वागत कर उन्हे देवता का प्रतीक चिन्ह वा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मेले मे द्याणियों ने अपने मैतियों के साथ मिलकर खूब खुशियाँ मनाई। रासू, तांदी नृत्य कर देव पालकी के साथ नाचती खेलती लडकियों ने गांव का माहौल भक्तिमय बन दिया। इस बार मेला स्थानीय दीपावली बग्वाल के आने से घरों पर विशेष प्रकार के पकवान की खुशूबू से भर गया। बग्वाल मे देवलांग और ब्रततोड का उत्सव भी मनाया गया और नाच गानो के साथ एक साल के लिये देव पालकी को भंडारा गया। इस दौरान गांव के लोग दूर दूर से गांव आये और इस मेले के गवाह बने।

Related posts

उत्तरकाशी:बड़कोट पुलिस ने 01किग्रा0 अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त किये गिरफ्तार

admin

पुरोला MLA का नया मामला ,सार्वजनिक स्थल पर फाड़े सरकारी दस्तावेज,वीडियो हो रहा है वायरल,लिंक को क्लिक कर देखे वीडियो में……

admin

उत्तरकाशी :पंजीकरण,सत्यापन केंद्र में तैनात यात्री मित्रों ने नकदी व मोबाईल सहित लौटाया यात्रियों का बैग

admin

You cannot copy content of this page