Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी नैनीताल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में जिलापूर्ति विभाग कर रहा औचक निरीक्षण टीम पंहुची पेट्रोल पंप व्यवस्थाओं का लिया जायजा… पढ़ें।

 

 

उत्तरकाशी अरविन्द थपलियाल।जनपद उत्तरकाशी में पेट्रोल पंप पर घटतौली एवं आवश्यक जन सुविधाओं हवा पानी शौचालय आदि की अनुपलब्धता के संबंध में मिल रही शिकायतों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी के नेतृत्व में मुख्यालय की टीम ने जनपद के पांच पेट्रोल पंप की जांच की गई जांच टीम में ARO मुख्यालय रमेश चंद्र जगूड़ी तथा मुख्यालय इंस्पेक्टर महेंद्र पवार एवं कार्यालय सहायक दिव्यांशु डोभाल सम्मिलित थे,जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि जांच में कनिका फिलिंग स्टेशन व रेणुका फिलिंग स्टेशन ढूंढा विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन मातली, सूरज फिलिंग स्टेशन ज्ञानसू एवं बंसल एंड कंपनी पेट्रोल पंप उत्तरकाशी बाजार की जांच की गई. निरीक्षण के दौरान मातली, ज्ञानसू एवं उत्तरकाशी पंप पर कुछ अनियमितता मिली है जिनके संबंध में पंप संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है तथा एक सप्ताह के अंदर कमियो को दुरुस्त करते हुए अवगत कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं. सभी पेट्रोल पंप पर घटौली की भी जांच की गई मैसेज रेणुका पेट्रोल पंप में निर्धारित मात्रा से अधिक तेल डिस्पेंस होता हुआ पाया गया उसके संबंध में विधिक बाट माप विभाग को मशीनों की रीकैलिब्रेशन के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी पंप पर घटतौली होते हुए नहीं पाई गई. ज्ञानसू मातली एवं उत्तरकाशी पेट्रोल पंप पर पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर निर्देश दिए गए. प्रत्येक पेट्रोल पंप पर तेल में पानी के मिश्रण एवं फिल्टर पेपर जांच भी की गई जिसमें कहीं भी कोई अनियमितता नहीं पाई गई. जिला पूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी श्री संतोष कुमार भट्ट द्वारा बताया गया कि पाई गई अनियमिताओं के संबंध में मार्केट डिसिप्लिन गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई हेतु संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को भी लिखा जा रहा है साथ ही इसी प्रकार की जांच जनपद के प्रत्येक पेट्रोल पंप की कराई जाएगी इसके लिए सभी पूर्ति निरीक्षकों को आदेश जारी किया जा रहा है।

Related posts

उत्तरकाशी-संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र में पेट्रोल पंप निर्माण पर रोक, प्रशासन ने जताई गंभीर चिंता,पढ़े विस्तार से….

Team Yamunotri Express

पैरा लीगल वॉलेंटियरों का तीन दिवसीय विधिक ट्रेनिंग प्रोग्राम, न्यायिक व्यवस्था व पब्लिक के बीच एक कड़ी का काम करता है-जिला जज

Team Yamunotri Express

निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल का गाँव गाँव भ्रमण हुआ तेज ,

admin

You cannot copy content of this page