Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उत्तरायणी संस्था के तत्वावधान में करिअर काउंसिलिंग हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित.. पढ़ें।

 

 

 

 

 

कर्णप्रयाग ।डॉ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में आज दिनांक 25 नवंबर 2024 को उत्तरायणी संस्था द्वारा केरियर काउंसलिंग की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में उत्तरायणी संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं को करियर के संबंध में अनेक सलाह दी गई।

महाविद्यालय केरियर काउंसलिंग सेल के संयोजक डॉ. हरीश रतूड़ी ने मंच का संचालन करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम महाविद्यालय छात्र छात्राओं को एक नई दिशा देगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एन. खाली ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा यह केैरियर काउंसलिंग कार्यशाला छात्र छात्राओं को एक नई उड़ान प्रदान करेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सेना में शहीद परिवार के परिजनों के सम्मान के साथ हुआ।

दिल्ली सरकार में पावर कॉरपोरेशन के पूर्व सलाहकार कांति वल्लभ धौलाखंडी ने बताया उत्तरायणी संस्था के प्रयासों से श्रीनगर और अल्मोड़ा जैसे स्थानों पर सिविल सर्विसेज परीक्षा सेंटर बनाए गए और उसके सार्थक परिणाम मिले।

वीर श्रीधर पोखरियाल ने अपने संबोधन में बताया कि गुरु कृपा और दृढ़ निश्चय हमें लक्ष्य तक पहुँचाता है। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि गायन,बादन, नृत्य ,कला आदि किसी भी क्षेत्र में यदि जाना चाहते हैं तो हमारी संस्था मदद के लिए तैयार है। कर्नल डी.एस. बर्तवाल ने छात्र छात्राओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग सेल की सदस्य डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ रविंद्र कुमार डॉ तरुण कुमार के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल, गोविंद सिंह तोपाल, अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

किसान  विजय जड़धारी ने पारंपरिक “बारहनाजा ” प्रणाली का पुनरुद्धार किया,किर्लोस्कर वसुंधरा सम्मान 2024′ मिलने की खबर से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Arvind Thapliyal

नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश और आदर्श आचार संहिता का हो पालन दिये यह निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आगामी 17दिसम्बर को होने वाली समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में जिले में धारा 144रहेगी लागू।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page