Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

पी जी कालेज कर्णप्रयाग मे एन सी सी कैडेट्स ने स्वच्छता पर की पैदल गश्त ” ….पढें।  

 

 

कर्णप्रयाग। शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली)मे एन सी सी के कैडेट्स ने स्वच्छता पर Foot policing (पैदल गश्त ) के जरिए महाविद्यालय से मुख्य बाजार कर्णप्रयाग-देवतोली मे जन- जागरूकता रैली आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी एन खाली एंव एन सी सी प्रभारी डॉ नरेंद्र पंघाल ने स्वच्छता के महत्व के बारे मे कैडेट्स को जानकारी दी , तथा कहा कि प्रत्येक कैडेट्स अपनी निकटवर्ती क्षेत्र गांव मे जाकर आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करे।समाज को प्रदूषण मुक्त करने मे अपनी भागीदारी निभाये। एन सी सी कैडेट्स द्वारा “स्मार्ट सिटी मिशन -अमृत धरोहर योजना” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता मे एन सी सी कैडेट्स अंशू, अमीषा ,अनुज, ने विषय के पक्ष मे एंव कैडेट्स अंशुल , मयंक , दीक्षा , ने विषय के विपक्ष मे अपने – अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एम एस कण्डारी डॉ आर सी भट्ट डॉ एच सी रतूड़ी डॉ नेहा तिवारी पाण्डेय, सहित समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी और एन सी सी कैडेट्स उपस्थित थे।

Related posts

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर अनशन जारी अब प्रधानमंत्री के नाम भेजे 300पोस्ट कार्ड… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सैन्यधाम निर्माण के सम्बन्ध में कैबिनेट कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक

admin

हादसा:मोटरसाइकिल रपटने से युवक की दर्दनाक मौत

admin

You cannot copy content of this page