Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद बड़कोट में तैनात सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी सुनी समस्याएं…पढें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।उत्तराखंड सरकार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद बड़कोट में तैनात सफाई कर्मचारियों के साथ बैठ कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जिसमें उन्होंने पर्यावरण मित्रों के ईपीएफ एवं ईएसआई खातों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित ठेकेदार को शीघ्र समस्या के निवारण करने के लिए निर्देशित किया।

गुरुवार को उत्तराखंड सरकार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह नगर पालिका परिषद बड़कोट में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुनने पहुंचे।

नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने यमुनोत्री धाम की फ़ोटो देकर, फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद आयोग सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को सुना, जिसमें ईपीएफ और ईएसआई खातों में वेतन के अनुरूप कटौती करने वगड़बड़ी की शिकायत मिलने पर आयोग सदस्य ने नारजगी जताई, उन्होंने मौके पर उपस्थित आउटसोर्स एजेंसी के स्वामी को तत्काल उक्त समस्याओं के निवारण के लिए निर्देशित किया और शीघ्र निराकरण ना होने पर कार्यवाही के लिए चेताया।

इस दौरान सफाई निरीक्षक ने आयोग सदस्य को बताया कि सफाई कर्मियों को समय-समय पर वर्दी, रेनकोट, जूते उपलब्ध कराए जाते हैं। उनके स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाये जाते रहने को कहा, । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल, सी एच सी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रमन अंगद राणा, पुलिस उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर, समाजसेवी सुनील थपलियाल, लेखालिपिक कपिल , सुंदर , घमंडी, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार,सुदेस, दिनेश दर्जनों पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

Related posts

राज्य आंदोलनकारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:शादी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत, दो घायल

admin

उत्तरकाशी :जय हो ग्रुप ने की घुमन्तु (आवारा )पशुओं की सुरक्षा व सरंक्षण की मांग

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page