Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड के स्वयंसेवियों ने किया ट्रिउंड ट्रेक का साहसिक सफर… पढ़ें।

देहरादून।अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण खेल संस्थान धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम शिविर के नौवे दिन उत्तराखंड के स्वयंसेवियों को ट्रिउंड ट्रैक पर ले जाया गया। यह ट्रैक उत्तराखंड के प्रतिभागियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुआ, जहां उन्हें प्राकृतिक सौंदर्य और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस साहसिक यात्रा में तेलंगाना और हरियाणा के स्वयंसेवियों ने भी भाग लिया l
संस्थान के प्रशिक्षक श्री सोम दत्त ने बताया कि धर्मशाला से लगभग 2,875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ट्रिउंड ट्रैक हिमालय की गोद में एक आकर्षक और चुनौतीपूर्ण रास्ता है, जो न केवल शारीरिक सहनशक्ति को परखता है बल्कि मानसिक दृढ़ता को भी बढ़ावा देता है। ट्रिउंड का अर्थ होता है ‘तीन रास्तों का मिलन’, जो इस ट्रैक के माध्यम से तीन विभिन्न पहाड़ी मार्गों के संगम को दर्शाता है।
इस ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा करने में संस्थान के प्रशिक्षक श्री बृज, श्री श्याम, श्री केतन और श्रीमती संतोष का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनके नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने साहस, संयम और अनुशासन का प्रदर्शन किया l
उत्तराखंड टीम लीडर डॉ. कुंवर सिंह व हिना नौटियाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस साहसिक शिविर में भाग लेकर स्वयंसेवियों ने न केवल प्राकृतिक वातावरण का अनुभव किया, बल्कि अपने भीतर छिपी संभावनाओं को भी पहचाना।

Related posts

पटाखा विवाद में युवक पर तेजाब फेंका — आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, जमकर की पिटाई ,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

महिला आरक्षण के समर्थन करने वाली कांग्रेस अब भ्रम फैलाकर कर रही मातृ शक्ति का अपमान:रेखा वर्मा

Jp Bahuguna

कौसाम्ब और उत्तराखंड सरकार द्वारा मिलेट्स पर आधारित एक राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम करेंगे शुभारंभ,सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्य कृषि विपणन बोर्डों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

admin

You cannot copy content of this page