Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बर्नीगाड़ प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित सदस्यों ने गोपनीयता की ली शपथ… पढ़ें।

नौगांव/अरविन्द थपलियाल।

विकासखंड नौगांव के बर्नीगाड़ में प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी में आज बर्नीगाड़ ईकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम जिलाध्यक्ष प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल कबुल चंद पंवार की अध्यक्षता में हुआ।

व्यापार मंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह में पुरोला विधानसभा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
मालूम हो कि बर्नीगाड़ व्यापार ईकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप सिंह , महिला उपाध्यक्ष किरन रावत, उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, सहित सभी सदस्यों ने गोपनीयता की सदस्यता ली।
इस दौरान व्यापार मंडल के नव निर्वाचित सदस्यों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल से एक अतिरिक्त कक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद डोभाल से वर्तनो की मांग की और कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी देवी से भी व्यापार मंडल की सहायता की मांग की और सभी ने आश्वासन भी दिया।
उपस्थित सभी अतिथियों ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और व्यापारिक हितों की रक्षा की बात की।
प्रदेश प्रान्तीय उद्योग उपाध्यक्ष उपेन्द्र असवाल,कबुल चंद पंवार प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष,जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत,प्रदेश मंत्री तिलक रमोला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान,विनोद डोभाल (कुतरू भाई), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, श्रीमती दर्शनी देवी कनिष्ठ प्रमुख नौगांव, नौगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, उमेंद्र आस्टा,लाईवर कलुडा़, हरदेव राणा, दिनेश नौटियाल, चैन सिंह रावत,बच्चन सिंह,नवीन दमीर,दिनेश चौहान,सुनील भंडारी सहित तमाम व्यापारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चारधाम यात्रा:विधायक व एडीएम ने किया गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए मूलभूत सुविधाएं चाक चौबंद करने के निर्देश

admin

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू ,उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान,10 मार्च को नतीजा आयेगा..पढ़े पूरी खबर………

admin

बड़कोट यमुनाघाटी में भूकंप के झटके ,दहशत में लोग

admin

You cannot copy content of this page