Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर।हिन्दू जागृति संघठन के अध्यक्ष महंत केशव गिरी के आश्रम पर पथराव की घटना जांच में जुटी पुलिस… पढ़ें।

बड़कोट। बीते गुरुवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर हुए बवाल का प्रकरण अभी ठण्डा भी नहीं हुआ की शनिवार देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बड़कोट उपराड़ी में सनातन हिन्दू जागृति संघठन के अध्यक्ष महंत केशव गिरी के आश्रम पर पथराव कर दिया! जिससे सनातन हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बड़कोट दीपक कठैत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

मालूम हो कि पथराव की घटना से सनातन समुदाय में भारी नाराजगी फैल गई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।
स्थानीय यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और उपराड़ी के ग्राम प्रधान शांति बैलवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल ने भी घटना की सत्यता की जांच की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। सभी ने पुलिस से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। विदित रहे कि उत्तरकाशी में हुए सनातन धर्म आक्रोश रैली में महंत केशव गिरी महाराज ने भी समर्थकों सहित प्रतिभाग किया था, अब पूरे प्रकरण की पुलिस पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी!
बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि उन्हें रात को ही इस घटना की सूचना मिली थी संज्ञेय अपराध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने केशव गिरी महाराज से बातचीत कर मामले की और जानकारी जुटाने का आश्वासन दिया।तथा कहा कि आश्रम को जाने वाले रास्ते में जो सी सी टी वी कैमरे लगे हैं उनकी जाँच की जा रही है, उक्त मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा उसे बख्सा नहीं जायेगा!

Related posts

बड़ी खबर।10 जिलों में आज भी स्कूल बंद, मौसम विभाग की चेतावनी सतर्क रहने की दी सलाह… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कोरोना के नही थमे मामले तो स्कूलों को बन्द व परीक्षाओं को किया जायेगा स्थगित-अरविंद पांडे

admin

उत्तरकाशी:मेले में भीड़-भाड़ इक्कट्ठा कर कोविड़-19 नियमों का उलन्घन करने पर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

You cannot copy content of this page