Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जनपद में कायम है शान्ति व्यवस्था चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य :डीएम

उत्तरकाशी /अरविन्द थपलियाल।जिले में आज भी स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में काननू एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी एहतियात बरते जाने तथा शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर मुस्तैदी से जुटे रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आज पुनः जनपदवासियों से कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन को सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए जिला मुख्यालय सहित जिले में शांति व्यवस्था कायम रहने पर संतोष व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है और बीएनएसएस की धारा-163 के तहत लागू निषेधाज्ञा को हटाने के संबंध में भी उपयुक्त समय पर निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

गम्भीर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा:-डॉ धनसिंह रावत

admin

बड़ी खबर। नैनीताल हाईकोर्ट में बड़कोट पेयजल योजना को लेकर सुनवाई पत्रकार सुनिल थपलियाल की याचिका पर सुनवाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

गंगनानी मेले (कुंड की जातर)को लेकर पत्रकार गोष्ठी का हुआ आयोजन,मेले की पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर हुआ मंथन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page