Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

भाजपा ने रिकार्ड मतदान प्रतिशत को को लेकर आयोजित की कार्यशाला और भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने अपनी पार्टी को बताया देश की फिक्र करने वाली…. पढ़ें।

नौगांव/ अरविन्द थपलियाल।भाजपा का संगठन पर्व तथा सदस्यता अभियान नौगाँव मण्डल कार्यशाला में आज बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने कहा कि देश की चिंता करने वाली भाजपा इकलौती पार्टी हैं, लिहाजा इस अभियान का सफल होना बहुत महत्वपूर्ण है।
ब्लॉक सभागार हाल नौगांव में आयोजित कार्यशाला मे अभियान के उद्देश्यों पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा और विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेने वाले लोगों को हमें अधिक से अधिक बीजेपी का सदस्य चाहिए।
हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश में एकमात्र सर्वव्यापी पार्टी हैं जिसका शहरों से लेकर गांव के प्रत्येक बूथ तक संगठन कार्य करता है। हमें सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी की पहचान को बरकरार रखते हुए पार्टी सदस्यों के नए रिकॉर्ड को कायम करना है।
उत्तरकाशी जिले के सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक हरिमोहन चन्द ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पार्टी की कार्यपद्धति, लोकसंपर्क से होते हुए लोकसंग्रह को अपनाते हुए पार्टी विचारधारा को जन-जन में स्वीकार्य बनाते हुए नए सदस्यों को जोड़ना है।
हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों के साथ आगे बढ़ते हुए देश की चिंता करने वाली इकलौती राजनीतिक पार्टी हैं । इसलिए इस अभियान की सफलता का विकसित भारत की संभावनाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है, यह हम सबको ध्यान रखना है।
सत्येन्द्र राणा ने जानकारी दी कि वर्ष 2014 में बीजेपी के समूचे देश में लगभग 11 करोड़ सदस्य थे जो वर्ष 2019 में बढ़कर 18 करोड़ सदस्य पार्टी बने थे, जिसमें लगभग 20 लाख सदस्य उत्तराखंड से शामिल है।
हमें इस बार पुनः हमे सदस्यता के इन आंकड़ों को नए रिकॉर्ड स्तर तक ले जाना है।

जिला सह संयोजक सदस्यता अभियान हरिमोहन चन्द ने कहा की पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।।
सदस्यता अभियान के संचालन के लिए एक सदस्य बनाने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है जिसका नंबर 88000 02024 है जिस पर 1 सितंबर को सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री मिस कॉल करके सदस्य बनने की विधिवत शुरुआत करेंगे उसके बाद यह मिस काल करने का क्रम शुरू किया जाएगा।
मिस्ड कॉल के अतिरिक्त तीन अन्य तरीकों से भी पार्टी की सदस्यता कराई जा सकती है, नमो एप एवं पार्टी वेबसाइट के साथ साथ क्यू आर कोड और लिखित फॉर्म भरकर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
सदस्यता अभियान कार्यशाला में जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने उत्तरकाशी जिले बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्षों का सम्मान स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।।
आज के सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष ने आनंदी राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोबेन्द्र रावत को सम्मानित किया।।
मण्डल अध्यक्ष सन्दीप असवाल ने कार्यशाला में बताया कि सदस्यता अभियान। दो चरणों में एक प्राथमिक सदस्यता एवं दूसरा सक्रिय सदस्यता के रूप में इसे आगे बढ़ाया जाएगा ।
जिसके तहत प्राथमिक सदस्य 1 से 15 सितंबर एवं 1 से 15 अक्टूबर के मध्य बनाए जाएंगे।।
दूसरे चरण के तहत 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यों सदस्यों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राथमिक सदस्यता निशुल्क होगी एवं सक्रिय सदस्यता के लिए नमो एप के माध्यम से 100 रुपए सहयोग राशि ली जाएगी।
जिला अध्यक्ष श्री राणा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां संगठन में चुनाव को भी पर्व के रूप में मनाया जाता है।
जिस तरह एक पर्व या त्योहार को उत्साह, उमंग, सौहार्द, समन्वय एवं जन सहयोग के साथ चलाया जाता है ठीक इस परिपाटी में हमें इस अभियान को भी सफल बनाना है।
जो पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन हो, जिसका नेता दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता हो, ऐसी पार्टी का सदस्य बनना गौरव की बात है।
यह जो भाव हम सब के अंदर है उसे हमें बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाकर उन्हे पार्टी से जोड़ना है। हमें बताना होगा कि हम ही एक मात्र पार्टी हैं जिन्होंने चुनाव के लिए रणनीति बदली लेकिन विचारधारा नहीं बदली। धारा 370, श्री राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, CAA, यूसीसी ऐसे तमाम विषय हैं जिन पर हमने तात्कालिक राजनीतिक लाभ के लिए कभी समझौता नहीं किया और आज उनको सफलतापूर्वक स्थापित करने में हम कामयाब हुए हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन नौटियाल,कमला राणा जिला उपाध्यक्ष, शशि मोहन राणा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, यशवंत कुमार पूर्व प्रमुख,जगमोहन चंद प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, प्रताप चौहान अमित रावत मंडल महामंत्री, सदस्यता अभियान मंडल संयोजक सोबेद्र रावत सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Related posts

आक्रोश ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन… पढ़ें ‌

Arvind Thapliyal

सेवानिवृत हुये डॉ शक्तिधर मिश्रा, विशिष्ट कार्यो के लिये बनाई पहचान…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 15 वें अंक का हुआ भव्य विमोचन,लेखकों को दी शुभकामनाएं… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page