Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पी जी कालेज कर्णप्रयाग में मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस… पढ़ें।

कर्णप्रयाग ।शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे एन सी सी के छात्र एंव छात्राओं ने अन्तरिक्ष दिवस पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की।प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) वी एन खाली ने एन सी सी के छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते बाताया कि भारत ने अन्तरिक्ष मे शिव शक्ति बिन्दु पर विक्रम लैडर की सुरक्षित और साॅपट लैंडिंग की और चन्द्र की सतह पर प्रज्ञान रोवर को तैनात किया।डॉ. एम. एल. शर्मा ने एनसीसी के छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि कैसे चन्द्रयान-2 की असफलता के बाद पड़ोसी देशों ने भारत का मजाक उड़ाया फिर भी भारत ने हिम्मत न हारते हुए चन्द्रयान-3 लांच किया।
डॉ. नरेंद्र पंघाल ने भारत की आज तक प्राप्त अन्तरिक्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से बताया। उन्होने मगंलयान,मिशन शक्ति आदित्य मिशन एव बताया की दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एंव एनसीसी के समस्त छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थे।

Related posts

 कर्णप्रयाग महाविद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र हुए सम्मानित

Jp Bahuguna

इंसानियत की शुरुआत निरंकार को पाकर रूहानियत से- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

भारतीय जनता पार्टी बालावाला मण्डल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न,डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page