Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कालेज में ‘स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित… पढ़ें।

कर्णप्रयाग । डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में करिअर काउंसलिंग सैल के तत्वावधान में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी, जिलांसु के सहयोग से “स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया l सेमिनार के मुख्य वक्ता कैलाश चंद्र मंजखोला ने प्रभावी संचार एवं व्यक्तित्व विकास के व्यावसायिक दुनिया में महत्व पर अपने विचार साझा किये l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. एन. खाली में कहा कि इस संगोष्ठी से लाभान्वित होकर छात्र-छात्राओं को भविष्य में बेहतर करिअर बनाने में सहायता मिलेगी l कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ. हरीश चंद्र रतूड़ी ने किया l इस अवसर पर करियर काउंसलिंग सेल संयोजक डॉ. कविता पाठक, डॉ. शीतल देशवाल, डॉ. मृगांक मलासी, डॉ. चंद्रमोहन जन्स्वाण, डॉ. कीर्ति राम डंगवाल, डॉ. नरेंद्र पंघाल, डॉ. शालिनी सैनी, डॉ. दिशा शर्मा, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. नेतराम, डॉ. हिना नौटियाल आदि मौजूद रहे ।

Related posts

उत्तरकाशी:माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी सीसीटीवी कैमरों की नजर,मेला के सुरक्षा नोडल अधिकारी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

admin

विधानसभा चुनाव-आरओ एवं एआरओ के लिए किया गया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के अंतर्गत आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं.. पढ़ें ‌।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page