Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गीठ पट्टी के बाडिया गांव में होगा भव्य श्री विष्णु महापुराण व्यासपीठ पर राष्ट्रीय सन्त डॉ दुर्गेश महाराज का बड़कोट में हुआ भव्य स्वागत… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।गीठ पट्टी के ग्राम बाडिया में 16 अगस्त से श्री विष्णु महापुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का भव्य आयोजन हो रहा है । व्यासपीठ पर राष्ट्रीय सन्त डॉ दुर्गेश महाराज जी और मण्डल आचार्य यमुनोत्री रावल विपिन प्रसाद शास्त्री रहेंगे।इधर बड़कोट के मुख्य चौराहा पर डॉ दुर्गेश महाराज जी का नगरवासियों ने स्वागत किया।
ग्रामवासियों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री विष्णु महापुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का कल 16 अगस्त से 24 अगस्त तक भव्य आयोजन नारायण मन्दिर में हो रहा है । इस कथा का प्रवचन राष्ट्रीय सन्त डॉ श्री दुर्गेश महाराज जी द्वारा किया जायेगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र ही नही सभी भगवान नारायण के भक्तों को कथा श्रवण का आमंत्रण दिया है।
व्यास डॉ दुर्गेश ने बताया कि अष्टादश महापुराणों में श्री विष्णुपुराण का स्थान बहुत ऊँचा है। इसमें अन्य विषयों के साथ भूगोल, ज्योतिष, कर्मकाण्ड, राजवंश और श्रीकृष्ण-चरित्र आदि कई प्रंसगों का बड़ा ही अनूठा और विशद वर्णन किया गया है। श्री विष्णु पुराण में भी इस ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, वर्ण व्यवस्था, आश्रम व्यवस्था, भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की सर्वव्यापकता, ध्रुव प्रह्लाद, वेनु, आदि राजाओं के वर्णन एवं उनकी जीवन गाथा, विकास की परम्परा, कृषि गोरक्षा आदि कार्यों का संचालन, भारत आदि नौ खण्ड मेदिनी, सप्त सागरों के वर्णन, अद्यः एवं अर्द्ध लोकों का वर्णन, चौदह विद्याओं, वैवस्वत मनु, इक्ष्वाकु, कश्यप, पुरुवंश, कुरुवंश, यदुवंश के वर्णन, कल्पान्त के महाप्रलय का वर्णन आदि विषयों का विस्तृत विवेचन किया गया है। भक्ति और ज्ञान की प्रशान्त धारा तो इसमें सर्वत्र ही प्रच्छन्न रूप से बह रही है।
बड़कोट स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सूरत सिंह रावत,दिनेश रावत, आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पत्रकार व समाजसेवी सुनील थपलियाल,मुंशीराम बेलवाल, पूरण फर्स्वाण, बृजमोहन अग्रवाल, नरेश जैन, भगवती भद्री आदि नगरवासी मौजूद थे।

Related posts

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य व शिक्षा और बाल विकास को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मखाल में लिविंग स्टोन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव , अध्यक्ष जिला पंचायत सहित गणमान्य रहे मौजूद।

Arvind Thapliyal

आठ लाख की चोरी का पुलिस ने मात्र 34 घंटे में किया खुलासा,चोरी का माल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page