Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चिन्याली भूमिपाल नागराजा मंदिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारी ने पकड़ा जोर और भक्तिमय हुआ वातावरण…. पढ़ें।

चिन्यालीसौड़/अरविन्द थपलियाल ।पवित्र श्रावण मास के अंतिम रविवार को चिन्याली गांव के भूमिपाल नागराजा के मंदिर में पूजन दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर के बाहर आस्था का संगम देखने को मिला। नागराजा के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के पट खुले तो भक्तों ने बारी-बारी से जाकर नागराजा के पसवे पर दूध व गंगा जल का अभिषेक किया ।
नागराजा के पुजारी कुकरेती बंधुओ ने महिला व पुरुषों को अलग-अलग कतारों में दर्शन कराए। सावन का अंतिम रविवार होने के कारण मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन करने बच्चे ,बड़े, महिला ,पुरुष सभी पहुंचे। पवित्र श्रावण मास के अंतिम रविवार को अमृत काल में नागराजा का पूजन अर्चन भक्तों ने किया।

भगवान नागराजा के पसवा देवानंद कुकरेती ने बताया कि इस दिन किया गया नागराजा का पूजन भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष बिना बिष्ट सुरभी सिंह रागड़ , डॉ विनोद कुकरेती डॉक्टर भगवान सिंह बिष्ट कर्नल चंद्रवीर सिंह बिष्ट कुलवीर बिष्ट, पूर्व प्रमुख बलबीर सिंह बिष्ट, विजेंद्र सिंह रावत सहित हजारों लोगो ने भगवान नागराजा से आशीर्वाद लिया।

Related posts

सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न,लोकगीत, लोकनृत्य, बाँसुरिवादन, शास्त्रीय नृत्य आदि से समा बांधा।

admin

आस्था।कुथनौर गांव की ध्याणियों ने कैलू मानसीर महाराज को चढाया सोने का छत्र और 108दाने सोने की माला मांगी मन्नत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:निशुल्क बनेंगे यमुनाघाटी के ब्यापारियों के खाद्य बिक्री लाइसेंस

admin

You cannot copy content of this page