Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शिवमंदिर बद्रीपुर में चार अगस्त से तैयारियां पूरी…. पढ़ें।

जोगीवाला (देहरादून)। बद्रीपुर स्थित प्राचीन शिवभक्त मंदिर में पवित्र श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ चार अगस्त से होगा। कथा व्यास पंडित आचार्य पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि रविवार चार अगस्त को प्रातः साढ़े दस बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। दोपहर साढ़े बारह बजे गणेश पूजन व पुराण पूजन होगा। कथा प्रवचन दोपहर ढाई बजे से होगा। आरती एवं प्रसाद वितरण का समय साढ़े छह बजे रहेगा। यह समस्त कार्यक्रम नव सत्संग भवooन में आयोजित होंगे। कथा का समापन 14 अगस्त बुधवार को पूर्णाहुति के साथ होगा। तदुपरांत भंडारे का आयोजन होगा। आर.के.पुरम निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने जोगीवाला के समस्त निवासियों से आग्रह किया है कि पवित्र श्रावण मास में कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बने।

Related posts

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन जारी सरकार की विफलताओं पर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:निशुल्क नेत्र शिविर में की गई 228 लोगों की जांच,92 का किया गया लैंस प्रत्यारोपण

admin

बड़ी खबर। निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कपिल देव रावत का नांमाकन हुआ रद्द और लगे यह आरोप… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page