Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सोबन सिहं राणा और जयेंद्र सिहं तोमर महासचिव… पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।यमुनाघाटी होटल एशोसिएशन यमुनोत्री धाम के विधिवत चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें सोबन सिंह राणा अध्यक्ष एवं जयेंद्र सिंह तोमर महासचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए इसके अलावा कार्यकारणी का विस्तार किया गया। तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का होटल मालिको ने
फूलमाला से स्वागत किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुथनौर में सभी होटल मालिकों की बैठक हुई और नवीन कार्यकारणी का चुनाव किया गया जिसमें सरंक्षक पद पर ज्योति प्रसाद उनियाल,विजय सिंह पंवार,बलदेव परमार,पुरुषोत्तम उनियाल ,अध्यक्ष पद पर सोबन सिंह राणा दूसरी बार ,उपाध्यक्ष पद पर अनिल चौहान,जोगेंद्र राणा,गजेंद्र रावत,दीपिन राणा,महा सचिव पद पर जयेंद्र सिंह तोमर,कोषाध्यक्ष पद पर मनमोहन सिंह चौहान,विधि सलाहकार आनंद सिंह राणा,सहसचिव अनिल कुमार,राहुल राणा,सोशल मीडिया प्रभारी आशीष डोभाल,रोहित रावत,उमंग रमोला जबकि कार्यकारणी सदस्यों में धनश्याम नौटियाल,राधाकृष्ण राणा आदि निर्विरोध चुने गए।
अध्यक्ष श्रो राणा ने कहा कि होटल एशोसिएशन चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों के हितों के लिए कार्य करता आ रहा है। सरकार द्वारा चारधाम यात्रा ठप करने की साजिश रची गयी। जिसका चारधाम के होटल मालिक निंदा करते है।

Related posts

पंचायतों का कार्यकाल बढाने के लिये प्रधान संगठन ने दिया ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

बढ़ रहे है मामले,अब डोईवाला,विकासनगर, हरबर्टपुर, मसूरी में भी रहेगा कोविड कर्फ्यू

admin

You cannot copy content of this page