Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्यालना में हुआ योग, औषधि किट भी बंटे.. पढ़ें खबर।

ब्रह्मखाल/सुरेश चंद रमोला।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्यालना में भी योग किया गया। योग अनुदेशक आलेन्द्र सिंह भंडारी और मनीषा परमार ने योग के विभिन्न आयामों और अनुलोम विलोम ,प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित आसन और व्यायाम का अभ्यास कराया तथा उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। योगासन के साथ डाक्टर विन्ध्येश्वरी नौटियाल ने ऋतुचार्या और खान-पान के गुणों की जानकारियां देते हुये आर्युवेदिक औषधियों के गुणों की जानकारियां दी । उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद के जीवन में बहुत फायदे हैं। दैनिक योग करने और आयुर्वेद औषधियों का स्तेमाल करने से शरीर निरोगी रहता है और उम्र भी बढ़ती है। इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित लोगों को विषेश औषधि किट भी बांटे गये। योग दिवस पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्वराज विद्वान, डाक्टर मनवीर भंडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिलवाल विधायक प्रतिनिधि मनोज राणा सहित लक्ष्मी कंसवाल ,अकवीर सिंह रावत, चन्द्र भूषण रुपकांत अवस्थी सहित अन्य कई लोगों ने योग किया।

Related posts

उत्तरकाशी :हैदराबाद से मंगाया प्लाज्मा कटर, कुछ घंटों में सुरक्षित्त बाहर आएंगे सुरंग से सभी श्रमिक

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:सुशासन दिवस पर प्रभारी सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने दियाड़ी गांव में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्यायें

admin

उत्तरकाशी आपातकालीन कार्यों के पुनर्निर्माण में बजट बाधा नहीं बनेगा ;आपदा सचिव

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page