Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार शहरी विकास मंत्री का पंपिंग योजना स्वीकृति के लिये होगा घेराव आंदोलनकारियों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।नगर पालिका के सात वार्डवासी भीषण जल संकट से जूझ रहे है। पेयजल पम्पिंग योजना की धनराशि स्वीकृति के लिये क्रमिक धरना 10वे दिन भी जारी रहा,आंदोलनकारियों ने सोमवार 17 जून को शहरी विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल का बड़कोट आगमन पर घेराव करते हुए सरकार से पम्पिंग पयेजल की स्वीकृति की मांग करेंगे।
मालूम हो कि बड़कोट नगरवासी लम्वे समय से भीषण जल संकट से दिक्कत में है। नगरवासी लगातार क्रमिक धरना दे रहे है। और यमुना से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए धनराशि सहित चार सूत्रीय मांग कर रहे है। इधर जनपद के प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल का यमुनोत्री धाम दर्शन के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही धरना दे रहे नगरवासियो ने पेयजल पम्पिंग की मांग को लेकर घेराव करेंगे। आज धरना देने वालों में राजेश नेगी, रणवीर चौहान ,मनवीर चौहान,भूपेंद्र चौहान,राजेश उनियाल,सुमन रावत,सत्य प्रसाद नौटियाल,नरोत्तम रतूड़ी,विद्या सागर,मनवीर सिंह,दीपेंद्र मिश्रवान, नीरज ,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,अजय रावत, पूर्ण सिंह रावत, भगवती भद्री, मोहित थपलियाल,जय सिंह चौहान, कपिल राणा,प्रेम सिंह,ममता रावत,भागवत प्रसाद,रामकृष्ण बडोनी, बलबंत सिंह रावत,आलोक ,गुरुदेव,विपिन सिंह,प्रेम सिंह रावत ,प्रेमनाथ,विजय सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

सल्ट विधानसभा के चुनावी रणनीति पर गहन विचारविमर्श

admin

उत्तराखंड राज्य में भारी वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, SDRF टीमें चला रही राहत एवं बचाव अभियान

Jp Bahuguna

जिला पर्यटन विभाग ने गुलाबी कांठा बुग्याल में दिया सात दिवसीय नि: शुल्क स्कीइंग फाउंडेशन ने दिया प्रशिक्षण और समाजसेवी महावीर माही ने क्षेत्र को विकसित करने की उठाई मांग…पढे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page