Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राज्य सरकार से बेसिक शिक्षक भर्ती को चरणवार कराने की उठी मांग,राज्य में 327 डायट प्रशिक्षु, इस साल 705 प्रशिक्षु होने हैं पास आउट…. पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल।उत्तराखंड राज्य में शिक्षा विभाग 3368 प्राथमिक शिक्षको की भर्ती करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से मात्र 327 प्रशिक्षु ही पास आउट हैं तथा 155 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण जुलाई माह में पूर्ण होना है तथा 2020-21 बैच का प्रशिक्षण दिसम्बर माह में पूर्ण होना है जिसमें 464 प्रशिक्षु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणरत हैं।

प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में आने वाली भर्ती का सांकेतिक विरोध किया गया तथा शाम को 5 बजे से 7 बजे तक डायटों में ही बैठे रहे तथा विरोध जताया गया है कि अगर सभी पदों पर चरणवार भर्ती नहीं होगी तो सभी प्रशिक्षुओं के साथ अन्याय होगा तथा इसका सीधा फायदा बाहरी राज्यों के प्राइवेट संस्थानों से डी०एल०एड० करने वालों को होगा जो बड़ी संख्या में भर्ती हो जाएंगे।।

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल को ज्ञापन देने वालों में अभिषेक शर्मा ,दीपक वरुण ,दीपक सिंह, दीपक कुमार ,विकास राणा, विकास कुमार, संदीप पवार, रणवीर राणा ,अंकित कंडवाल, संदीप डोभाल ,उषा शाह, पूनम जोशी, पूजा कार्की , भावना मासीवाल ,खुशबू सांगुड़ी, यतेंद्र, राकेश, अखिल रमोला राखी दीपमाला शिवानी जोशी दिनेश अवनीश नेहा अंजू शुभम आदि सभी प्रशिक्षु मौजूद थे।

Related posts

सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय दुगनी करने के लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर:-अमित शाह

admin

उत्तरकाशी : 700 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jp Bahuguna

मनोज अवस्थी बने प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

admin

You cannot copy content of this page