Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आई एफ डब्ल्यू जे संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनिल थपलियाल का जिला पत्रकार संघ ने किया जोरदार स्वागत… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।जिला पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने देश के सबसे पुराने संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के जयपुर राजस्थान में हुए चुनाव में सुनील थपलियाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तरकाशी पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
मालूम हो कि विगत माह 30 अप्रैल को आईएफडब्ल्यूजे का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर राजस्थान में हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जो उत्तरकाशी व राज्य के लिए गर्व की बात है। जिला पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय कार्यकारणी का आभार जताते हुए श्री सुनील थपलियाल का उत्तरकाशी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में जिला पत्रकार संघ के संरक्षक डॉ रामचन्द्र उनियाल, उपाध्यक्ष बलबीर परमार,कोषाध्यक्ष प्रकाश रांगड़, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष हेमकान्त नौटियाल,ओंकार बहुगुणा,कृष्णा राणा, महावीर राणा,मदन पैन्यूली, अरविंद थपलियाल, दीपक नौटियाल, सुभाष , शंकर गुसाई ,सहित दर्जनों लोग मौजिद थे जबकि जिला सूचना कार्यालय में प्रभारी सूचना अधिकारी कीर्ति पंवार, अभिषेक चौहान ,पत्रकार मुकेश जगमोहन चौहान आदि ने फूलमाला से स्वागत किया।

Related posts

उत्तरकाशी:सी एच सी पुरोला में हुई प्रसूति विशेषज्ञ व टीवी छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

admin

खुशखबरी।गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता हेतु एनएसएस स्वयंसेवी एवं अभिभावक का चयन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में पानी के रिसाव की खबर को पुलिस ने बताया भ्रमक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page