Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला के छाडा़ खड्ड में 2023की अतिवृष्टि से हुये नुकसान नहीं हुई अबतक भरपाई मामला डीएम से लेकर सीएम तक पंहुचा… पढ़ें।

पुरोला/अरविन्द थपलियाल।नगर पंचायत के अंतर्गत वर्ष 2023 छाडा़ खड्ड में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई जिससे भारी नुकसान हुआ लेकिन एक साल के अंतराल में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मालूम हो कि इसी छाडा़ खड्ड में भारी बारिश से भारी नुकसान का लोगों ने सामाना किया जिससे इस आवासीय मकान को फिर से खतरे ने चपेट में ले लिया।
नगर पालिका पुरोला वार्ड नंबर चार निवासी बाले खान ने बताया कि उन्होंने पिछले एक साल में छाडा़ खड्ड में हुई अतिवृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा और बाले खान के आवासीय मकान को भी क्षति पंहुची जिसकी सूचना शासन प्रशासन को लगातार दी गई लेकिन अभितक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मालूम हो कि छाड़ा खड में भारी अतिक्रमण भी हो रखा है लेकिन अभितक इस पर भी कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई।
बाले खान ने यह भी बताया कि उनके घर के सामने आपदा से आये पत्थर और मलवा अभी भी बड़े खतरे को चुनौती दे रहे लेकिन प्रशासन इसकी कोई सुध नहीं ले रहा।
मामले की सूचना जिलाधिकारी उत्तरकाशी से लेकर मुख्यमंत्री शिकायती पोर्टल पर भी डाली गई लेकिन विभाग की तरफ से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई जिससे निकट भविष्य में यहां पर खतरे को टाला जा सके।
पुरोला नगर पालिका निवासी बाले खान ने सरकार और प्रशासन से सहयोग की गुहार लगाई जिससे व्यापारी खान को उचित मुआवजा सहित छाडा़ खड्ड में निर्माण कार्य हो सके।

Related posts

सीबीएससी बोर्ड की जगह उत्तराखंड बोर्ड में मर्ज का प्रस्ताव पारित,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी: 4.53 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

काशी की नगरी से थूक जिहाद का वीडियो वायरल — उत्तरकाशी के जायका रेस्टोरेंट के कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार,पढ़े पुर मामला

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page