Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर। यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध डीएम ने जारी किया आदेश.. पढ़ें।

उत्तरकाशी /अरविन्द थपलियाल।जिला मजिस्ट्रेट बडॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री धाम तथा गंगोत्री धाम मंदिर परिसर की 50 मीटर की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

इस संबंध में मुख्य सचिव के निर्देश का उल्लेख करते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराये जाने हेतु व्यवस्था बनायी गयी है, किन्तु वर्तमान में संज्ञानित हुआ है, कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मंदिर परिसर में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी, रील्स बनायी जा रही है, जिससे उक्त वीडियोग्राफी को देखने हेतु मंदिर परिसर में एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही है। अतः श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवस्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में मन्दिर परिसर की 50 मी0 की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी रील्स बनाये जाना पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस प्रतिबंध का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।

Related posts

*उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस।* *सात दिनों तक होगा आयोजन।*

admin

मोरी पुरोला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल छटवें दिन भी जारी

admin

आपदा के बाद भी हालात ठीक नही,सरकार को आईना,कुछ लोगो ने जगाई उम्मीद ,बनाया पैदल अस्थाई पुल…….

admin

You cannot copy content of this page