Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट नगर पालिका में गहराया पेयजल संकट अब लोगों ने बाल्टियां बजाकर जगाया सरकारी सिस्टम को… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगर पालिका बड़कोट के नगर वासियो ने शनिवार को सड़कों पर उतर कर खाली बाल्टियां बजाते हुए अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील चौक पर मानव श्रंखला बनाकर बड़कोट को पानी दो,पानी नही तो बिल नही के नारो के साथ नारेबाजी की। साथ ही प्रशासनिक उदासीनता के लिए उत्तराखंड जल संस्थान और शासन प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि बड़कोट नगर पालिका में ढेड़ महीने से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और विशेष रूप से महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड जल संस्थान एवं जल निगम विभाग से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अधिकारियों ने लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोगों को मजबूर होकर अधिकारियों के विरोध में सड़क पर बाल्टी बजानी पड़ रही है । निर्वतमान सभासद संजय अग्रवाल और सभासद त्रेपन असवाल ने कहा कि विभाग व जल निगम विभाग कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा है। हम समझते हैं कि सड़क पर आकर विरोध करने व आंदोलन करना मजबूरी हो गयी है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गर्मी में समस्या और बढ़ गई है। निवासियों ने मांग की है कि सरकार जल्द पम्पिंग योजना की स्वीकृति कर इसका समाधान करे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें मानी नहीं गईं तो वे धरना-प्रदर्शन तेज करेंगे। इस मौक़े पर जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,सभासद संजय अग्रवाल, सभासद त्रेपन असवाल, अजय सिंह ,नरोत्तम सेमवाल, बबिता शाह,उमारानी गुप्ता, जे पी गैरोला,कैलाश जोशी,अनिल, भगवती नौटियाल,देवेश ,रविन्द्र पेटवाल, रोहन चौहान,सुमन रौटा, विजय रावत,अंजन रावत,दिग्विजय जयाडां, बचन लाल,अनिल नौटियाल आदि प्रदर्शन कारी मौजूद थे।

Related posts

आक्रोश।कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या पर लोगों में आक्रोश और वंदे मातरम फाउंडेशन ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक राजेश सेमवाल की अगुवाई में प्रदर्शन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी : पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

यमुनोत्री धाम में शराब और मांस की बिक्री अब उठे सवाल प्रशासन से रोक लगाने की उठी मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page