Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार सुनिल थपलियाल को आईएफडब्ल्यूजे का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर रवांई घाटी पत्रकार संघ ने किया भव्य स्वागत.. पढ़ें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल रवांई घाटी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने देश के सबसे पुराने संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के जयपुर राजस्थान में हुए चुनाव में सुनील थपलियाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों ने फूलमाला, स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मालूम हो कि विगत माह 30 अप्रैल को आईएफडब्ल्यूजे का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर राजस्थान में हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुनील थपलियाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जो उत्तरकाशी व राज्य के लिए गर्व की बात है। रवांई घाटी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों ने आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय कार्यकारणी का आभार जताते हुए श्री सुनील थपलियाल का बड़कोट में भव्य स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में रवांई घाटी पत्रकार संघ के महामंत्री विजयपाल रावत, कोषाध्यक्ष बलदेव भंडारी, दिनेश रावत, आई एफ डब्ल्यू जे रवांई घाटी अध्यक्ष तिलक चन्द रमोला,कोषाध्यक्ष सचिन नौटियाल, द्वारिका सेमवाल, ओंकार बहुगुणा, जय प्रकाश बहुगुणा, भगवती रतूड़ी,उपेंद्र असवाल, विनोद रावत,मदन पैन्यूली,अरविंद थपलियाल, संदीप चौहान,सचिन रावत, वीरेंद्र चौहान,हरीश चौहान,भगत राणा,दयाराम थपलियाल,संजय रतूड़ी सहित दर्जनों लोग मौजिद

Related posts

उत्तरकाशी:नकल विरोधी कानून लागू करने पर भाजपा युवा मोर्चा ने बड़कोट में निकाली धन्यवाद बाइक रैली

admin

उत्तरकाशी:-हवन यज्ञ एवं भंडारे के साथ सात दिवसीय यमुना उत्सव हुआ संपन्न

admin

*चकराता महाविद्यालय में निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान हेतु ली सामूहिक शपथ* मतदाता बनने हेतु विद्यार्थियों से भरवाये फाॅर्म

admin

You cannot copy content of this page